फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दुकानदार की हत्या के आरोप में मकान मालिक समेत चार पर रिपोर्ट

Tue, 08 Mar 2022 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक कस्बे में गोली लगने से हुई दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दुकानदार के भाई ने थाना पुलिस को पत्र सौंपा था लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। तब उन्होंने पत्र सौंपकर डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पहले कादरचौक कस्बे में परचून के दुकानदार परमवीर की गोली लगने से मौत हो गई थी। परमवीर बरेली के रहने वाले थे लेकिन वह कादरचौक कस्बे में सत्यवीर के मकान में परचून की दुकान चलाते थे। उनके भाई पुष्पेंद्र ने थाना पुलिस को पत्र देकर मकान मालिक सत्यवीर और उसके रिश्तेेदारों पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने इसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। जब कार्रवाई नहीं हुई तो दुकानदार के परिवार वाले सीधे डीआईजी से मिले। अब पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर मकान मालिक सत्यवीर, उसकी पत्नी, साला शीतल व धर्मेंद्र निवासी गढ़िया दातागंज के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुष्पेंद्र का आरोप है कि उनके भाई सत्यवीर के मकान में दुकान चलाते थे। उनके सत्यवीर के एक लड़की से अवैध संबंध थे। इससे उन्होंने परमवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed