फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मीरा सराय इलाके में भाजपा-सपा समर्थक भिड़े, कई घायल

Tue, 08 Mar 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पताल में भर्ती गुलशन सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इसमें कई लोगों के चोटें आईं हैं। भाजपा समर्थक ने रुपये और चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी गुलशन सिंह वर्तमान ग्राम प्रधान हैं और भाजपा समर्थक भी हैं। गुलशन सिंह के मुताबिक रविवार को उनके भाई की शादी का कार्यक्रम था। इससे वह सोमवार शाम टेंट का हिसाब करने बाइक पर अपने पड़ोसी महादेव के साथ शहर आ रहे थे। इसी दौरान मीरा सराय में कुछ सपा समर्थकों ने आगे ठेली लगाकर उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनकी चेन और एक लाख रुपये भी लूट लिए। इसकी सूचना पर गुलशन के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने मारपीट करने वालों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, दूसरे पक्ष के जालंधरी सराय निवासी आरिश और उसके बहनोई आसिफ ने गुलशन पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायती पत्रों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता
भाजपा समर्थक से मारपीट के मामले में कई भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय और नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

-
मीरा सराय में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। उन्होंने जो शिकायती पत्र दिया है। उसके आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed