{"_id":"6226207edcb463725919bf42","slug":"crime-badaun-news-bly4775541149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में आकर सिपाही ने निगलीं थीं नींद की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव में आकर सिपाही ने निगलीं थीं नींद की गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही ने मानसिक तनाव के कारण अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाईं थीं। अब उसकी हालत में काफी सुधार है। बरेली के अस्पताल से छुट्टी के बाद वह थाने लौट आया है।
रविवार को मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही अजीत ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थीं। इससे सिपाही थाने की छत पर बेहोश हो गया था। थाने का स्टाफ उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। रातभर उसका उपचार चला। सोमवार सुबह सिपाही को होश आया। सिपाही ने बताया कि वह पीसीएस की तैयारी कर रहा था लेकिन ड्यूटी के चलते वह अपनी तैयारी नहीं कर पा रहा था। वह कुछ पारिवारिक परेशानी से भी गुजर रहा था। इससे तनाव में आकर उसने नींद की गोलियां ज्यादा खा लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सिपाही को पढ़ाई करने के लिए समय नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर उसने नींद की गोलियां खा लीं। अब वह ठीक है और उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। वह थाने आ गया है। संवाद