फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दीवार से ट्रॉली टकराई, दो पक्षों में पथराव, तीन लोग घायल

Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्रॉली पूर्व प्रधान की दीवार से भिड़ने के बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष के लोगों ने छतों से मोर्चा लेकर एक-दूसरे पर पथराव किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मारपीट और पथराव की घटना रविवार देर रात की है। अल्लापुर भोगी निवासी रईस अहमद के परिजन खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौटे तो ट्रॉली पूर्व प्रधान वली मोहम्मद की दीवार से टकरा गई। इसी बात पर पूर्व प्रधान के परिजन घर से बाहर निकल आए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों के परिजन ने भी हस्तक्षेप किया। मारपीट के बाद ही दोनों पक्षों के लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर पथराव किया। मारपीट और पथराव में पूर्व प्रधान का बेटा फूल मोहम्मद (35), दूसरे पक्ष से जमीर अहमद (30) समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने घायलों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर रूप से घायल फूल मोहम्मद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों में शादाब, जमीर अहमद, आस मोहम्मद, रईस अहमद, और आमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों ओर की तहरीर पर मारपीट की नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed