फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

भूमि विवाद में मां-बेटे पर हमला, दो पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई

Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज। थाना हजरतपुर के गांव पिपला में जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने रास्ते में मां-बेटे पर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों को इस बारे में पता लगा तो वे भी लामबंद हो गया। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। सूचना पर सीओ प्रेम कुमार थापा मौके पर पहुंच गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव पिपला निवासी शौकीन और सुनील ठाकुर के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार को शौकीन का भाई मुकीम और मां रहमन्ना किसी काम से दातागंज आए थे। यहां से शाम चार बजे के बाद यह लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सुनील ठाकुर पक्ष के लोगों ने मुकीम और रहमन्ना को घेर लिया। इन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस बारे में शौकीन पक्ष के लोगों को पता लगा तो वे भी लामबंद हो गए। दोनों पक्ष सामने-सामने आने के बाद फायरिंग भी हुई। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सीओ प्रेम कुमार थापा ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। मामले में जांच की जा रही है। कोई घायल नहीं हुआ है। एक ओर से तहरीर मिली है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed