फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सहसवान के फल व्यापारी का शव घर लाया गया

Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बाबूजी कुरैशी का फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
सहसवान। नगर के फल व्यापारी का शव रविवार को यहां लाया गया, इसके बाद उसे गमगीन माहौल में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

उसकी शनिवार को मुंबई में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उसका बेटा भी गंभीर घायल हुआ है। हत्यारोपी उझानी निवासी है। उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सहसवान के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी 33 वर्षीय बाबूजी कुरैशी लंबे समय से मुंबई में रह कर फलों का व्यापार करते थे। उनका बेटा छोटे कुरैशी भी व्यापार में हाथ बंटाता था। इनका व्यापार काफी अच्छा चल रहा था। उझानी निवासी इनका रिश्तेदार सोहराब कुरैशी भी मुंबई में फलों का व्यापार करता है। परिवार वालों का कहना है कि सोहराब का व्यापार बाबूजी कुरैशी के मुुकाबले अच्छा नहीं चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश रहने लगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार दिन में दस बजे मुंबई में मटका गली कॉर्नर शफी मस्जिद के सामने सोहराब ने बाबूजी कुरैशी पर चाकुओं से हमला कर लिया। उनका बेटा छोटे कुरैशी बचाने आया तो उस पर भी चाकुओं से कई प्रहार कर दिए। हमले में बाबूजी कुुरैशी की मौके पर मौत हो गई। गंभीर हालत में छोटे कुरैशी को जेजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बाबूजी कुरैशी पर हमले का किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी सोहराब को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर शाम बाबूजी कुरैशी का शव सहसवान पहुंच गया। परिवारवालों का शव दफन कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed