{"_id":"622508188663535d7669f76d","slug":"crime-badaun-news-bly477497134","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सेल्समैन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सेल्समैन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह की ओर से केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सेल्समैन चिराग बाबू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उन्होंने समय से बकाया अनाज जमा नहीं किया।
शहर में स्थित रामनाथ कॉलोनी में केंद्रीय सहकारी भंडार की शाखा है। इसका चार्ज चिराग बाबू के पास है। शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने 15 दिसंबर को इस दुुकान की जांच की। साथ ही वहां पर मौजूद कार्ड धारकों के बयानों को दर्ज किया था। वहां पर कमियां मिलने पर दुकान को निलंबित कर दिया। साथ ही इसका चार्ज वीर बहादुर को दे दिया। इस दौरान 123.47 क्विंटल गेहूं और 37.48 क्विंटल चावल कम थे। इसको पूरा देने की बात चिराग बाबू ने वीर बहादुर से की थी। अब तक मात्र 25.71 क्विंटल गेहूं और 08.08 क्विंटल चावल ही दिए हैं। बाकी अनाज आज तक नहीं दिया। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह ने चिराग बाबू के खिलाफ सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बाकी अनाज की चिराग बाबू की ओर से कालाबाजारी की गई। इसकी वजह से इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद