फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पशुपालक का हाथ तोड़ा, भैंसें ले गए

Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
पीड़ित हरेंद्र सिंह। - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। गांव अकोली में शनिवार रात भैंसों को चोरी करके ले जा रहे चोरों ने विरोध पर पशुपालक का तमंचे का बट मारकर हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी चोर भैंस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पहली घटना क्षेत्र के अकौली गांव निवासी हरेंद्र सिंह के यहां की है। शनिवार रात हरेंद्र व उनकी पत्नी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे छह चोर उनकी पशुशाला में घुस आए और उनकी भैंस खोलकर ले जाने लगे। आहट होने पर हरेंद्र जाग गए। उन्होंने भैंस चुराकर ले जा रहे चोरों का विरोध किया तो चोरों ने तमंचे का बट मारकर उनका हाथ तोड़ दिया और भैंसे चोरी कर ले गए। घटना के बाद शोरशराबा हुआ तो गांव के और लोग भी जाग गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस कुछ देर बाद गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने सतेती चूरा पट्टी के मजरा अंतपुर में पहुंचकर राजीव की भैंस चुरा ली। यहां भी घटना के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश में क्षेत्र में काफी देर तक छानबीन भी मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले भी हुईं भैंस चोरी
25 फरवरी की रात क्षेत्र के गांव दबिहारी में धनपाल और सिरासौल जसा पट्टी निवासी सुखदेवी पत्नी कुंवरपाल के घर से चोरों ने भैंस चोरी कर ली थी। इसका अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बताते हैं कि रात में चोर पिकअप लेकर आते हैं और उसे गांव के बाहर लगा लेते हैं। फिर पालतू या घुमंतू पशुओं को हांककर उन्हें लकड़ी के पटले के सहारे वाहन में चढ़ा लेते हैं। रात में ही पड़ोसी जिलों संभल व रामपुर ले जाकर इन्हें कटवा दिया जाता है।
-
शनिवार रात अकौली में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही भैंस चोरों का गैंग पकड़ लिया जाएगा।
- बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed