फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उघैती में अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
मनोहर उर्फ मनोज फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार रात 30 वर्षीय मनोहर उर्फ मनोज की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनोहर रात फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। वहीं से उसे अपहृत कर लिया गया। इस दौरान उसी ने भाई और बहनोई को फोन करके इस बात की जानकारी दी। सुबह रियोनाई, क्यावली और मौजूदा गांव की सीमा के नजदीक उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी मनोहर उर्फ मनोज खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इससे परिवार में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी उसी की थी। परिवारवालों के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे मनोहर अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। रात करीब 11 बजे मनोहर ने अपने छोटे भाई सुनील को फोन करके बताया कि कुछ लोग उसे जबरन पकड़कर ले जा रहे हैं। इसी दौरान उसने अपने बहनोई इंद्रपाल को भी फोन किया। उन्हें बताया कि वह एक बड़ी मुसीबत में हैं। इससे परिवार वाले डर गए। उन्होंने तुरंत मनोहर को तलाश शुरू कर दी। रातभर खोजबीन चलती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रात के अंतिम पहर परिवार वाले तमाम ग्रामीणों के साथ रियोनाई, मौजूदा और क्यावली गांव की सीमा पर पहुंचे। तभी कच्ची सड़क किनारे खेत में मनोहर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर, पैर और सीने पर छेद थे। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बलदेव सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मनोहर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया, जिसमें मनोहर को दो गोली लगने की पुष्टि हुई है। उसे एक गोली सिर और एक सीने पर मारी गई थी। एसएसपी ने मामले में जांच कर तुरंत हत्यारोपियों का पता लगाने का आदेश दिया है।
-
जंगल में जहां बनाया बंधक, दूसरी दिशा में मिली लाश
मनोहर हत्याकांड में परिवारवालों को भी भटकाने की कोशिश की गई। मनोहर ने खुद को मुसीबत में बताया था। परिवार वालों से कहा था कि उसे जंगल में बंधक बनाकर डाल दिया गया है। इससे परिवार वाले रात में ही वाले के जंगल में पहुंच गए थे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इससे परिवार वाले वहां से लौट आए। सुबह रियोनाई, मौजूदा और क्यावली गांव की सीमा के नजदीक उसका शव पड़ा मिला।
-
सपा को लड़ाया था चुनाव, पड़ा मंत्री नाम
मनोहर उर्फ मनोज को गांव वाले मनोज मंत्री भी कहते थे। इसके पीछे परिवार वालों के मुताबिक मनोज सपा का अच्छा कार्यकर्ता था। उसने चुनाव लड़ाया था। उसका सपा नेताओं के यहां आना जाना था।
-
दो बच्चों का पिता था मनोहर
मनोहर का परिवार ज्यादा बड़ा नहीं है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पिछले साल मां की मौत हुई थी। मनोहर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी कुसुम, आठ वर्षीय बेटी शीतल और पांच वर्षीय बेटा शिव है। उनके दो भाई प्रेमशंकर और सुनील हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। ये दोनों भाई खेतीबाड़ी के अलावा दूसरे जिलों में जाकर नौकरी भी कर लेते हैं।

-
उघैती के रियोनाई गांव में एक युवक की हत्या हुई है। उसके सिर पर कोई धारदार हथियार मारा गया। इसमें कोई दुश्मनी जैसी बात सामने नहीं आई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed