फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुरानी रंजिश में हुई थी शारिक की हत्या

Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर के कबूलपुरा मोहल्ले में शारिक की हत्या चुनावी बहस पर नहीं बल्कि पुरानी रंजिश में हुई थी। एक दिन पहले शारिक और खालिद के बीच विवाद हुआ। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की रात उनमें बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे को हैसियत दिखाने की बात कही। जिससे मामला बिगड़ गया और खालिद ने तैश में आकर शारिक को गोली मार दी। बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिए गए खालिद ने यह सारी बातें पुलिस को बताईं। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

19 फरवरी की रात कबूलपुरा मोहल्ले में 30 वर्षीय शारिक उर्फ खिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी खालिद सिद्दीकी मौके से फरार हो गया था। तीन दिन बाद वह कोर्ट में सरेंडर हो गया। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसे रिमांड पर लिया। सबसे पहले उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद पुलिस खालिद को छोटे सरकार के कब्रिस्तान ले गई। जहां पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान खालिद सिद्दीकी ने पहले अपना जुर्म कबूल नहीं किया। जब उसके सामने प्रत्यक्षदर्शियों को लाया गया। उन्होंने बात शुरू की तो खालिद ने गोली मारने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि एक दिन पहले शारिक से उसका विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की रात उससे बहस हो गई। वह कह रहा था कि मेरी 25 हजार रुपये की हैसियत नहीं है। इस पर मैने भी उसकी हैसियत न होने की बात कह दी, जिससे गालीगलौज हो गई। इससे गुस्से में आकर शारिक को गोली मार दी। इस दौरान कोई चुनाव पर बहस नहीं हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने ढाई बजे खालिद को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-
शारिक की हत्या किसी चुनावी बहस पर नहीं हुई थी। उनके बीच एक दिन पहले विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर 19 फरवरी की रात भी विवाद हुआ। दोनों में गालीगलौज हुई। तभी खालिद ने उसको गोली मार दी। जब खालिद को रिमांड पर लिया गया तो उसने ये सारी बातें बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed