{"_id":"62192b4f89a77455a32d6824","slug":"crime-badaun-news-bly476606990","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर मशीन से कटकर ट्रैक्टर मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशर मशीन से कटकर ट्रैक्टर मालिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सरौरा नगला में शुक्रवार दोपहर थ्रेशर मशीन से कटकर ट्रैक्टर मालिक 18 वर्षीय दयाशंकर की मौत हो गई। दयाशंकर गांव के पूर्व प्रधान के खेत में सरसों निकालने आया था। इसी दौरान हादसा हो गया। परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शाम के समय उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी निवासी दयाशंकर अपनी थ्रेशर मशीन से लोगों की सरसों निकालने का काम कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर सरौरा नगला के पूर्व प्रधान देवेंद्र ने उन्हें कॉल करके अपने खेत में सरसों निकालने के लिए बुलाया था। बताते हैं कि दयाशंकर अपराह्न करीब तीन बजे अपना ट्रैक्टर थ्रेशर मशीन लेकर सरौरा नगला पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधान के खेत में मशीन लगा दी और खुद ही सरसों उठाकर मशीन में लगाने लगे। इसी दौरान अचानक दयाशंकर का एक हाथ मशीन में चला गया। यह देखकर लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, पर दयाशंकर का पूरा शरीर मशीन में चला गया और कई टुकड़े हो गए। मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर बंद किया। हादसे के बाद पूर्व प्रधान के हाथपैर फूल गए। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक के परिवारवालों को सूचना दी। इससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और बिना कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। शाम के समय उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। संवाद