फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कुंवरगांव के दंपती का नहीं निकला हाथरस में मिला बालक

Wed, 10 Aug 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर से अगवा छह माह के आयुष को एक फिर तलाश करना पड़ेगा। अब तक थाना पुलिस दावा कर रही थी कि हाथरस जिले में मिला बालक आयुष है। बालक और आयुष के माता पिता का डीएनए जांच कराने के लिए सैंपल भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट आ गई है, रिपोर्ट में डीएनए मिलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की रात कल्लिया काजमपुर गांव से छह माह के आयुष को अपहरण कर लिया गया था। उस रात आयुष अपनी मां कन्यावती के साथ चारपाई पर सो रहा था। उनके बराबर में पिता नेम सिंह चारपाई पर सो रहे थे। रात 12 बजे अचानक कन्यावती की आंख खुली। तब उन्होंने आयुष को चारपाई से गायब देखा। इसकी तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने बालक को तलाश करना शुरू कर दिया। इसमें पुलिस ने तमाम लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन उसका नतीजा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

इधर, 10 अक्तूबर को हाथरस जिले में एक बालक बैग में पड़ा मिला था। थाना पुलिस ने दावा किया था कि वह बालक दंपती का आयुष है। नेम सिंह और उनकी पत्नी उस बालक को अपना होने से इनकार कर रहे थे। पुलिस के कहने पर उन्होंने अपना डीएनए सैंपल जांच को दिया था। हाथरस में बालक का सैंपल लिया गया था। तब से बालक की खोजबीन नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बालक और दंपती की डीएनए रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में उनका डीएनए मिलान नहीं हुआ है। इससे माना जा रहा है कि हाथरस जिले में मिला बालक आयुष नहीं था। आयुष को कोई अपहरण करके ले गया है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
-
परिवार का आरोप : खोजबीन से बचना चाहती है पुलिस
कल्लिया काजमपुर निवासी नेम सिंह और कन्यावती ने उसी समय कह दिया था कि हाथरस जिले में मिला बालक उनका नहीं है। इसके बावजूद उनका डीएनए सैंपल भेजा गया था। उसके बाद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई। बालक की खोजबीन भी बंद कर दी। अब पुलिस दंपती का डीएनए सैंपल दोबारा भेजने की बात कर रही है। इससे माना जा रहा है कि पुलिस मामले को टालना चाहती है। आयुष को तलाश करना नहीं चाहती।

-
हाथरस जिले में मिला बालक और कल्लिया काजमपुर के दंपती की डीएनए रिपोर्ट आ गई है। उनका डीएनए मिलान नहीं हुआ है। परिवार वाले चाहें तो दोबारा अपना सैंपल भेज सकते हैं।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed