{"_id":"62177e417aa38e3dcc28cf2a","slug":"crime-badaun-news-bly476418224","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से लौट रहे युवक को चाकू मारा, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से लौट रहे युवक को चाकू मारा, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली से लौट रहे युवक को ससुराल वालों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी गोविंद के मुताबिक उसका अपनी पत्नी संतोष से विवाद हो गया था। इस पर संतोष ने अपने परिवार वालों से शिकायत की। दो फरवरी को उसकी ससुराल से उघैती के गांव रघुनाथपुर पीपरी निवासी भुवनेश, देवेश, अशोक, रिषीपाल और दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए। उस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं था। उन लोगों ने उसे कॉल करके बताया कि वह घर आ जाए। वे समझौता कराने आए हैं।
गोविंद ने अनुसार उसने अपने ससुराल वालों से कहा कि वह बरेली से लौट रहा है। जल्द ही बदायूं पहुंच जाएगा, रास्ते में खेड़ा नवादा में मिल जाओ।
गोविंद ने बताया वह बदायूं आकर खेड़ा नवादा उतर गया। वहां ससुराल वाले मौजूद थे जो उसे बिसौली रोड पर ले गए। वहां उसके साथ गालीगलौज की गई। जब विरोध किया तो उन्होंने पहले पीटा फिर चाकू मार दिया, जो उसके हाथ में लगा। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। बाद में उसने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल परीक्षण कराया। थाना सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। अब पुलिस ने भुवनेश, देवेश, अशोक, रिषीपाल और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद