फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

युवक के लापता होने पर दोस्त से पूछताछ

Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी। अयोध्यागंज मोहल्ले से पांच दिन पहले लापता फरदीन का सुराग नहीं लगने से उसके परिजन को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। बुधवार देर रात परिजन कोतवाली पहुंचे और लापता युवक के दोस्त की भूमिका पर सवाल उठाया। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।
विज्ञापन

फरदीन (18) पुत्र अखलाक अपने एक दोस्त के साथ पांच दिन पहले बाजार जाने की कहकर निकला। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो फरदीन के परिवार के लोग उसके दोस्त के घर पहुंचे। दोस्त भी अपने घर पर नहीं था। चार दिन तक खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर बुधवार देर रात अखलाक और उसके परिचित कोतवाली पहुंचे। अखलाक ने फरदीन के दोस्त की भूमिका पर सवाल उठाए। पुलिस को बताया कि फरदीन के जाने के दो दिन बाद ही दोस्त घर लौट आया लेकिन उसने हकीकत बताने की बजाय कई ऐसी बातें बताई हैं जो उन्हें गुमराह कर रही हैं। पुलिस ने अखलाक की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। फरदीन के दोस्त से पूछताछ की गई है। लापता होने के बाद से फरदीन का मोबाइल स्विच ऑफ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed