{"_id":"62162edf091c9b7f3c2fac76","slug":"crime-badaun-news-bly4763192126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ पर कहासुनी के बाद गल्ला खरीदार का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़ पर कहासुनी के बाद गल्ला खरीदार का सिर फोड़ा
विज्ञापन
घायल रामसिंह।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार पूर्वाह्न फड़ पर गल्ला खरीदारों के बीच कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। एक दुकानदार ने दूसरे पर सरिया से प्रहार कर सिर फोड़ दिया।
बहादुरगंज मोहल्ला निवासी रामसिंह (45) पुत्र सुखराम मंडी परिसर में पड़ डालकर किसानों से गल्ला खरीद करता है। पड़ोस में ही गंजशहीदा मोहल्ले के दिलशाद का भी फड़ है। पूर्वाह्न एक किसान अनाज लेकर रामसिंह के फड़ पर पहुंचा तो दिलशाद ने उसे अपने पास बुलाने को आवाज लगा दी। रामसिंह ने इसका विरोध किया तो वह भिड़ गया। आरोप है कि विरोध से गुस्साए दिलशाद ने रामसिंह के सिर पर सरिया मार दी। इससे रामसिंह लहूलुहान हो गया। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल रामसिंह का प्राथमिक उपचार कराया है। संवाद