फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चुनाव में गैरहाजिर सहायक अध्यापक और लेखाकार समेत 16 पर रिपोर्ट

Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। विधानसभा चुनाव में गैरहाजिर रहे प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, लेखाकार, शिक्षामित्र और सफाई कर्मचारी समेत 16 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चुनाव में इनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में लगाई गई थी लेकिन यह कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। इससे सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को चुनाव में भेजना पड़ा।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा 116 शेखूपुर के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान बार-बार अनाउंस किया गया कि मतदान कर्मी आएं और चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग बूथ पर रवाना हों। इसके बावजूद ये मतदान कर्मी नहीं आए। इससे पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में देरी हुई। साथ ही विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, चुनाव में शिक्षामित्र मोहम्मद इरफान अली, सहायक अध्यापक रेशु कुमारी, लेखराज सिंह, लेखाकार कमल कुमार, प्रधानाध्यापक निमिषा राठौर, सहायक अध्यापक प्रीति राय, नगर पालिका परिषद जोगीपुर के अनुचर मोहम्मद इमरान, बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाकार दिनेश कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक संजू, नवींद्र कुमार शर्मा, अनुपम यादव, सफाई कर्मचारी मुन्ने, शिक्षामित्र रश्मि मिश्र, सहायक अध्यापक नसरत जमाल, नीलम और अनुदेशिका गिरिजा कुमारी आदि गैरहाजिर रहे। इनकी ड्यूटी क्रमश: पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में लगाई गई थी। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के बाद सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। तब इनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विधानसभा चुनाव में कुछ कर्मचारी गैरहाजिर रहे थे। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed