{"_id":"6213ea4098cb4e7b7c76f3cf","slug":"crime-badaun-news-bly4762003175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को नशेड़ियों से झगड़ा.. सुबह श्मशान में मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को नशेड़ियों से झगड़ा.. सुबह श्मशान में मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
हुकुम सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरीजंगल निवासी राजमिस्त्री हुकुम सिंह का सोमवार सुबह श्मशान में पेड़ से लटका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव उतार कर देखा तो शरीर पर चोट का कोई निशान नजर नहीं था। मृतक के भाइयों ने बताया कि रविवार शाम को दो नशेड़ियों से हुकुम का झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वे उनके भाई को खींचकर ले गए थे। रात में खोजबीन के दौरान हुकुम का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है।
मृतक हुकुम सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह अविवाहित था। वह अपने गांव सकरीजंगल समेत आसपास इलाके में राजमिस्त्री का काम करता था। भाई ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई हुकुम सिंह का रविवार शाम गांव के ही दो नशेड़ी युवकों से झगड़ा हो गया था। दोनों युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ हुकुम सिंह को दबोच लिया। बाद में चारों उसे खींचकर ले गए। हुकुम की तलाश की गई पर उसका पता नहीं लग पाया। सोमवार सुबह गांव की महिलाएं जंगल में गईं तो उन्होंने श्मशान में एक पेड़ से लटका शव देखा। जानकारी वे लोग वहां पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतरा गया।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने जानकारी को तो सभी ने झगड़े की बात तो बताई लेकिन किसी ने यह नहीं कहा कि उन्होंने हुकुम सिंह को ले जाते हुए किसी को देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद झगड़ा करने वाले युवकों में से एक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ भी की गई है। उधर, मृतक के भाई ऋषिपाल ने बताया कि हुकुम सिंह की गला दबाकर हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया गया है। उसने तहरीर सौंप दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद