{"_id":"621102e40c8db567e474db43","slug":"crime-badaun-news-bly4759511138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में फर्जी आधार कार्ड बनाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में फर्जी आधार कार्ड बनाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मामले की जानकारी देते एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस्लामनगर के बाद अब बिल्सी में दो लोगों को फर्जी आधार कार्ड बनाते पकड़ा गया है। उनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर और कुछ कागजात के अलावा फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वह किसके कहने पर और कितने आधार कार्ड बना चुके थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शनिवार दोपहर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी आधार कार्ड बनाने के संबंध में तमाम सूचनाएं आईं। इस पर क्षेत्र की पुलिस को सचेत कर दिया गया था। मुखबिर भी लगाए गए थे। इस दौरान शुक्रवार रात बिल्सी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा को सूचना मिली कि इस समय थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। समय पर पहुंचे तो आरोपी पकड़े जाएंगे। इस पर इंस्पेक्टर ने एसआई धर्मेंद्र कुमार और राजेश कुमार को लेकर गांव में मुखबिर के बताए घर पर छापा मारा। वहां दो लोग फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। मौके से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, 11 फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल और कुछ कागजात बरामद हुए। दोनों लोगों को बिल्सी थाने ले जाया गया। वहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गांव सिरतौल निवासी वेदप्रकाश और अमित बताए। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी प्रपत्र बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।
-
दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाकर बनाते थे फर्जी आधार कार्ड
बिल्सी के ग्राम सिरतौल में पकड़े गए वेदप्रकाश और अमित ने बताया कि वह दूसरे लोगों के फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनाते थे। जिस परिवार के लोग बाहर यानी दूसरे देशों में रहते हैं उनके आधार कार्ड को स्कैन करके दूसरे व्यक्ति के फोटो लगाकर नया आधार कार्ड बना दिया जाता था। स्वीकार किया कि उन्होंने मतदान के दौरान भी कई फर्जी आधार कार्ड बनाए थे।
विज्ञापन
-
नहीं पकड़े गए इस्लामनगर कांड के आरोपी
विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन इस्लामनगर कस्बे में फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला पकड़ा गया था। मौके से लैपटॉप, प्रिंटर और कई फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इसमें दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक मौके से बरामद लैपटॉप जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई होगी। संवाद