फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मायके जाने की जिद कर रही थी, पति ने मना किया तो दे दी जान

Fri, 18 Feb 2022 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मीरा सराय कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर 32 वर्षीय राजकुमारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका पति बेलदारी करने गया था। जब बच्चे खेलकर बाहर से लौटे तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी। नहीं भेजने पर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले में परौर थाना क्षेत्र के गांव तिलकापुर के मूलनिवासी ओमवीर अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ साल से मीरा सराय कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रह रहे हैं। ओमवीर बेलदारी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ओमवीर के मुताबिक कई दिन से उसकी पत्नी राजकुमारी मायके जाने की जिद कर रही थी। वह फिलहाल भेजने से मना कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह खाना खाकर बेलदारी करने चला गया। दोपहर के समय उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेलने चले गए। इसी दौरान राजकुमारी ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद बच्चे घर लौटे, तब उन्होंने राजकुमारी का शव फंदे से लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के तमाम लोग आ गए। उन्होंने ओमवीर और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राजकुमारी का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया गया है। राजकुमारी के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। इसके पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवक ने भी फंदे से लटककर जान दी
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वाले सोकर उठे, तब उन्होंने युवक का शव उसके कमरे में लटका देखा। इस पर परिवार वालों ने चुपचाप शव फंदे से उतार लिया और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी से नाराज था। उसे पत्नी के बड़े भाई से अवैध संबंध होने का शक था। फिलहाल पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है? संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed