फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सराफा दुकान से साढ़े तीन लाख का सोना लेकर भागा उचक्का

Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर में एक सराफ की दुकान से करीब साढ़े तीन लाख का सोना लेकर उचक्का भाग गया। वह जेवर खरीदने के बहाने दुकान आया था। जैसे ही व्यापारी की नजर हटी कि वह सोना लेकर भाग गया। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। उचक्के की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने निकलवा ली है, अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार शाम का है। उस वक्त सराफ अनिल गुप्ता हजरतपुर में स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक व्यक्ति सोने के जेवर खरीदने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचा। उसके कहने पर अनिल गुप्ता ने जेवर दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने डिब्बे से निकालकर कुछ जेवर दुकान के काउंटर पर रख दिए। व्यक्ति जेवर देखने में लग गया। इसी दौरान अचानक व्यापारी का ध्यान दूसरी ओर चला गया। तभी आरोपी सोने के कई जेवर लेकर भाग गया। व्यापारी के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह भीड़ में कहीं खो गया। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारी ने बताया कि उचक्का करीब साढ़े तीन लाख का 70 ग्राम सोना लेकर भागा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed