फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
शेखूपुर पुलिस चौकी में मामले की जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शेखूपुर चीनी मिल चौराहे पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल टकराने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई, इसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली, सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल की ओर से एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव धमेई निवासी शैलेश बुधवार शाम बाइक से शेखूपुर की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शैलेश की बाइक शेखूपुर चीनी मिल तिराहे के नजदीक शराब की भट्ठी के सामने पहुंची। जहां उझानी निवासी दूसरे समुदाय का युवक बाइक लेकर खड़ा था। शैलेश की बाइक उस युवक की बाइक से टकरा गई। इससे हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गया। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए उन्होंने अपने-अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई जिससे भगदड़ मच गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने शैलेश को सिर में डंडा मार दिया, जिससे खून बहने लगा। सूचना पर शेखूपुर चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार पहुंच गए। उन्होंने स्थिति देखकर तुरंत कंट्रोल रूम सूचना दी। इस पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर खुराफाती मौके से भाग गए। घायल शैलेश को शेखूपुर चौकी ले जाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। शैलेश की ओर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
शेखूपुर में दो बाइक आपस में टकरा गईं थीं, जिससे दो युवकों में गालीगलौज हो गई। उन्होंने अपने-अपने परिवार के लोगों को बुला लिया था। इसमें घायल युवक की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed