{"_id":"620d396d11e13f40952050fe","slug":"crime-badaun-news-bly475687028","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में दो दिन पहले बिजली के तार पकड़कर आत्महत्या की कोशिश करने वाली 40 वर्षीय किरन ने बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर उसका शव कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम करा दिया। आत्महत्या क्यों की अभी साफ नहीं हो सका है।
ग्राम सादपुर निवासी सुरेंद्र यादव के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी किरन ने कमरे में बंद होकर फंदे से लटककर जान दे दी। उस समय परिवार वाले घरेलू कार्य में व्यस्त थे। जब परिवार वालों को पता चला तो वे दौड़कर आए। उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से किरन को उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। सुरेंद्र ने बताया कि किरन ने दो दिन पहले 14 फरवरी को भी आत्महत्या की कोशिश की थी। उस दिन किरन वोट डालकर आई थी। उसने घर में आकर बिजली का तार पकड़ लिया था। परिवार वाले उसे एक डॉक्टर के पास ले गए और उसे दवा दिला दी थी। परिवार वालों ने उससे कारण पूछने की और उसे समझाने की काफी कोशिश की। दूसरे दिन मामला शांत रहा लेकिन बुधवार सुबह 11 बजे जैसे ही परिवार वाले घर से निकलकर काम में लगे कि उसने फंदे से लटककर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने किरन के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
-
सहसवान के सादपुर गांव में महिला ने आत्महत्या की है। अभी वजह सामने नहीं आई है। पारिवारिक मामला है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई होगी।-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी