फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 13 Feb 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कैली गांव में जला पड़ा दुकान का सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कैली गांव में शुक्रवार रात एक परचून की दुकान में आग लग गई, इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने करीब चार लाख रुपये का नुकसान बताया है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम कैली निवासी रामरतन की रोड किनारे परचून की दुकान है। रामरतन के मुताबिक शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके अपने घर गए थे। वह खाना खाकर सो गए। रात करीब पौने तीन बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। इससे वह रात में ही परिवार वालों के साथ दुकान पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल से दुकान का शटर खोला। तब तक दुकान में आग की लपटों ने सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया। सारा सामान धूं धूंकर जल रहा था। तभी उन्होंने पड़ोसियों का सबमर्सिबल चलवाकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर शनिवार सुबह लेखपाल प्रतीक यादव गांव पहुंचे। उन्होंने दुकान का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। रामरतन ने बताया कि उनकी दुकान में 33 हजार रुपये नकद समेत चार लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उनकी दुकान में स्वयं आग नहीं लगी है। किसी व्यक्ति ने आग लगाई है। उन्होंने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed