{"_id":"62056cb999cc8927c04652a0","slug":"crime-badaun-news-bly4751066199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के साथ अर्द्ध सैनिक बल होगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के साथ अर्द्ध सैनिक बल होगा तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में लगा है। मतदान के दिन भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बाहर से छह हजार होमगार्ड और छह हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 102 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल भी आ रहा है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहर से आ रहा पुलिस बल कहां-कहां ठहरेगा, इसका सारा इंतजाम हो गया है। उनके खाने-पीने से लेकर रोशनी, शौचालय और साफ सफाई के भी पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में 102 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल, छह हजार होमगार्ड, छह हजार पुलिसकर्मी, 420 सब इंस्पेक्टर और 48 अधिकारी आ रहे हैं।
13 फरवरी तक ये पुलिस बल बदायूं जिले में आमद करा लेगा। इसके बाद उन्हें अलग-अलग बूथों पर तैनात किया जाएगा। मतदान के दौरान कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी नहीं आने दी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों और खुराफात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद