फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 30 मामले दर्ज

Fri, 11 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। अब तक यहां उल्लंघन के 30 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला बिनावर थाने में दर्ज हुआ। इसमें पुलिस ने जिन काजी रिजवान को सपा का प्रत्याशी बताकर रिपोर्ट दर्ज की, उन्हें बाद में टिकट ही नहीं मिला।
अब तक जो 30 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सपा, बसपा के नेता शामिल हैं। इसमें बिल्सी और बिसौली कोतवाली रिपोर्ट दर्ज करने में सबसे आगे हैं। फैजगंज बेहटा में तीन, बिसौली में पांच, जरीफनगर में दो, दातागंज में दो, इस्लामनगर में दो, बिल्सी में दस और उझानी, सहसवान, बिनावर, सिविल लाइंस, मुजरिया और कुंवरगांव में अब तक एक-एक मामला दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन

-
सदर कोतवाली में दर्ज है कोविड और आचार संहिता उल्लंघन का मामला
पांच फरवरी को सदर कोतवाली में सपा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद, शादाब अहमद, फकरे अहमद शोबी और करीब 25-30 लोगों के खिलाफ कोविड व आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला हुआ था। नई सराय चौकी प्रभारी सुमित कुमार शर्मा ने यह मामला दर्ज कराया था। एफआईआर के मुताबिक नई सराय में छोटे दरवाजे के नजदीक सपा प्रत्याशी एक जनसभा आयोजित कर रहे थे। तमाम लोगों के मास्क नहीं लगा था और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिल्सी में जेल भेजे गए भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष और प्रत्याशी के पति
जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद बिल्सी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप मौर्य निवासी ग्राम किछुटी किरनदासपुर थाना तारुन जिला अयोध्या, बिल्सी विधानसभा से पर्चा खरीदने वालीं इस दल की प्रत्याशी शिल्पी शाक्य के पति अरविंद कुमार निवासी ग्राम राधुदपुर थाना बछरांवा जिला रायबरेली और बाराबंकी के शैलेंद्र प्रताप मौर्य को जेल भेजा था। पुलिस ने इनके पास से कार और उसमें रखे तीन बेसबॉल व प्रचार सामग्री बरामद की थी। गिरफ्तारी के दौरान इन पर पुलिस से गालीगलौज करने का भी आरोप था।
-
अब तक बरामद हो चुके हैं पच्चीस लाख रुपये
आचार संहिता लागू होने के बाद सचल दल भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। अब तक 25 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं। 14 जनवरी को कुंवरगांव क्षेत्र से 15 लाख 50 हजार, मूसाझाग से तीन लाख तीन हजार, 15 जनवरी को कुंवरगांव इलाके से एक लाख 11 हजार, 27 जनवरी को इस्लामनगर इलाके से पांच लाख और सात फरवरी को मूसाझाग क्षेत्र से एक लाख रुपये बरामद किए गए थे।

-
जिन्होंने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए। यह प्रक्रिया जारी है। इसमें किसी दल या प्रत्याशी विशेष पर सख्ती या छूट जैसा कुछ नहीं है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed