{"_id":"6202c7b9baf8a11a253599d5","slug":"crime-badaun-news-bly4749066121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से हमला और छेड़छाड़, वार्ड सदस्य समेत पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से हमला और छेड़छाड़, वार्ड सदस्य समेत पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में वार्ड सदस्य और उसके परिवारवालों ने अनुसूचित जाति के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिवार के साथ मारपीट की। युवती से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने वार्ड सदस्य समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। हमले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
मामला रविवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक सम्राट अशोक नगर निवासी वार्ड सदस्य गिरीश, पवन, गब्बर और दो अन्य लोग कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे लेकर एक अनुसूचित जाति परिवार के घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने परिवारवालों के साथ मारपीट की। उस परिवार की युवती से खींचतान कर दी। इससे उसके कपड़े फट गए। उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इस दौरान युवती के मामा भी घर में मौजूद थे। आरोपियों ने मारपीट के दौरान उन्हें भी नहीं बक्शा। उनके पैर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह घायल हो गए। युवती की मां को गड्ढे में धकेल दिया। इससे उनके भी गंभीर चोट आई हैं। इस मामले में पुलिस ने वार्ड सदस्य गिरीश और युवती के भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने युवती की तहरीर पर वार्ड सदस्य गिरीश, पवन और गब्बर के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद