{"_id":"61e94d5bd892c153d6423005","slug":"crime-badaun-news-bly4730598114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी होमगार्ड के बचाव में जुटे पैरोकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी होमगार्ड के बचाव में जुटे पैरोकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने में नामजद होमगार्ड का तीसरे दिन भी चालान नहीं किया गया। इसकी वजह चाहे जो रही हो लेकिन उसके बचाव में जुटे पैरोकारों ने महिला और उसके परिजन को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह महिला कोतवाली पहुंची और घटना को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं जो आरोपी होमगार्ड के लिए राहत वाली रहीं। फिर भी महिला को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।
महिला से छेड़छाड़ की घटना मंगलवार रात सामने आई थी। कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की महिला ने होमगार्ड धर्मेंद्र उर्फ भूरे के खिलाफ सरेराह छेड़छाड़ करने और गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने रात में ही महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी होमगार्ड को दबोच लिया था लेकिन महिला ने रात में मेडिकल कराने से इनकार कर दिया था।
घटना के अगले दिन ही होमगार्ड के बचाव में कई पैरोकार जुट गए। बताते हैं कि बुधवार को महिला ने चुप्पी साधे रखी। इसके पीछे भी पैरोकारों का हस्तक्षेप माना जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के लिए महिला आरक्षी के साथ भेज दिया गया। अपराह्न में उसका बयान भी हो गया।
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला ने अपने बयान में क्या कहा है, यह तो उन्हें नहीं पता लेकिन आगे की कार्रवाई उसी के बयान पर निर्भर करती है। एससी एक्ट की वजह से घटना की विवेचना सीओ कर रहे हैं। इधर, जानकार बताते हैं कि महिला का बयान दर्ज रिपोर्ट के अनुरूप रहा तो कोतवाली में तैनात होमगार्ड की मुश्किल बढ़ जाएगी। उसे काम से हटाया भी जा सकता है। संवाद