फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महिला से छेड़छाड़ पर होमगार्ड गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। महिला को रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह मंगलवार रात अपने घर को लौट रही थी। इस बीच होमगार्ड धर्मेंद्र ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। महिला की जानकारी पर देर रात ही गांव में यूपी 112 की टीम पहुंची। होमगार्ड यूपी 112 की टीम से भी उलझ गया। इसके बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस फोर्स देर रात ही आरोपी होमगार्ड को पकड़कर कोतवाली ले आई। बुधवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इस मामले में विवेचना सीओ उझानी को सौंपी गई है। सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। होमगार्ड उझानी कोतवाली में तैनात था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed