{"_id":"61e86dd1fef1ac1a5b59ae58","slug":"crime-badaun-news-bly4730525174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ पर होमगार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़छाड़ पर होमगार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। महिला को रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह मंगलवार रात अपने घर को लौट रही थी। इस बीच होमगार्ड धर्मेंद्र ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। महिला की जानकारी पर देर रात ही गांव में यूपी 112 की टीम पहुंची। होमगार्ड यूपी 112 की टीम से भी उलझ गया। इसके बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस फोर्स देर रात ही आरोपी होमगार्ड को पकड़कर कोतवाली ले आई। बुधवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस मामले में विवेचना सीओ उझानी को सौंपी गई है। सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीर पर होमगार्ड के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। होमगार्ड उझानी कोतवाली में तैनात था। संवाद