फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सराफ की दुकान में नकब लगाकर तीन लाख रुपये के जेवर उड़ाए

Sun, 09 Jan 2022 05:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी में चोरी के बाद दुकान पर परिजन के साथ मौजूद सराफ। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। चोरों ने बिल्सी रोड मार्केट में शनिवार रात सराफ बृह्मानंद वर्मा की दुकान से करीब तीन लाख का माल उड़ा दिया। चोर दुकान के अंदर पिछवाड़े खंडहर के रास्ते पिछले गेट का फर्श खोदकर अंदर घुसे और शो-केस में रखे सोने और चांदी के जेवरात समेट ले गए। सराफ के बेटे ने पुलिस को अवगत कराया है। सूचना के बाद पुलिस ने मुआयना भी किया।
विज्ञापन

श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी बृह्मानंद वर्मा की घंटाघर से चंद कदम दूर बिल्सी रोड मार्केट में सराफ की दुकान है। वह शनिवार देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दुकान खोली तो पिछले दरवाजे के पास फर्श खुदा हु्आ दिखा।
विज्ञापन

शो-केस में रखे चांदी और सोने के जेवरात के अलावा एक ग्राहक की गिरवी गांठ नजर नहीं आईं। सराफ के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सराफ ने बताया कि दुकान के पीछे उन्हीं का खंडहरनुमा हिस्सा है। उनका मानना है कि चोर पहले खंडहर में घुसे होंगे फिर पीछे दरवाजे के नीचे के हिस्से को खोदकर दुकान के अंदर घुस आए। चोरों ने लॉकर को भी खोलने की कोशिश की लेकिन उसे वह खोल नहीं खोल पाए। सराफ के बेटे संजीव वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। संजीव ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मुआयना करने के बाद सराफ से नुकसान के बारे में जानकारी की। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed