फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दादी से जमीन का बैनामा कराने की कोशिश, नाती भी लापता

Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। बरेली के आंवला क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने जबरन उसकी जमीन का बैनामा कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि क्षेत्र के दो लोग उसे जबरन कार में डालकर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। शुक्रवार से उसका नाती भी लापता है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी धर्मादेवी ने कुंवरगांव थाने पहुंचकर बताया कि शुक्रवार सुबह उनका नाती मोहित घर से निकल आया था। उसके घर से जाने के बाद कुंवरगांव क्षेत्र के दो लोग उनके घर पहुंचे। बोले कि उनका नाती मोहित गांव के बाहर उन्हें बुला रहा है। इससे वह उनके साथ चली आईं। गांव के बाहर आते ही दोनों लोगों ने उन्हें गाड़ी में डाल लिया और सीधे बदायूं रजिस्ट्री कार्यालय ले आए। यहां उन्होंने उनकी कुंवरगांव स्थित 12 बीघा जमीन का बैनामा कराने की कोशिश की। गनीमत रही कि उनके परिवार वाले आ गए। इससे आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। इधर, शुक्रवार से उनके नाती मोहित का भी कुछ पता नहीं चला है। थाना पुलिस के मुताबिक यह मामला आंवला क्षेत्र का है। इससे आंवला कोतवाली में ही इसकी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed