फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

CMO Dr. Vikram Singh retired, Dr. Manjeet in charge

Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ निकाह ससुराल वालों को नहीं भाया। उन्होंने विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी तो दहेज में बाइक मांगना शुरू कर दिया। आखिर में उन्होंने विवाहिता को घर से निकाल दिया। ऐसे में अब पीड़ित ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता फूलबानो अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी है। उसका कहना है कि उसका परिवार बेहद गरीब है। उसके लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनौरा निवासी मोबीन अंसारी का रिश्ता आया था। परिवारवालों ने कहा कि वह दहेज नहीं दे पाएंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निकाह कराएंगे। उस समय मोबीन ने कोई एतराज नहीं किया। 14 नवंबर 2019 को उसका निकाह मोबीन अंसारी के साथ ककोड़ा मेले में विवाह योजना के अंतर्गत ही हुआ। 50 हजार रुपये तक का सामान मिला। वह विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि धीरे-धीरे उसके ससुराल वालों ने दहेज न लाने के ताने देना शुरू कर दिए। विरोध करने पर उससे मारपीट करते। उससे कहते बाइक तो गरीब आदमी भी दे देता है। तीन नवंबर 2021 को ससुराल वालों ने उसके साथ खूब मारपीट की और उसे घर के बाहर गली में डाल दिया। उसने घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। बाद में पंचायत भी बुलाई गई लेकिन उसका कोई फायदा नहीं निकला। ससुराल वाले दहेज लाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

फूलबानो ने अब पति मोबीन अंसारी, ससुर एजाज अहमद, सास रबीना और ननद हसीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed