फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंड में काम करने वाले कलाकार को ममेरे भाई ने मार डाला

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
सुरेश फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। शादियों में बजने वाले बैंड के एक कलाकार 45 वर्षीय सुरेश की उनके ही ममेरे भाई अजय ने सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। शाम के समय कलाकार के सगे भाई से आरोपी का विवाद हुआ था। दोनों नशे में थे। तब सुरेश ने अपने भाई का पक्ष लिया था। इसी बात पर आरोपी ममेरा भाई चिढ़ गया और सुरेश पर देर रात डंडे से हमला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

जाटव मोहल्ला निवासी सुरेश (45) मूल रूप से बरेली जिले के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलेली निवासी था। कुंवरगांव कस्बे में उसकी मां महारानी का मायका है। उनका परिवार करीब 20 साल से कुंवरगांव कस्बे में रह रहा है। सुरेश कस्बे के ही एक बैंड में महिला कलाकार बनकर नृत्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम सुरेश के छोटे भाई नरेश और ममेरे भाई अजय के बीच गंज चौराहे पर विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। उस दौरान दोनों नशे में थे। घर आने के बाद उनमें फिर विवाद हुआ। इस दौरान सुरेश ने अपने भाई का पक्ष ले लिया। इससे आरोपी अजय, सुरेश से चिढ़ गया और उसे देख लेने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुरेश रात करीब 11 बजे घर के आंगन से उठकर झोपड़ी में सोने जा रहा था। तभी आरोपी अजय ने उलके सिर में डंडा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। बाद में आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वाले सुरेश को तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने सुरेश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने मां महारानी की तहरीर पर आरोपी अजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार दोपहर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुरेश की हुईं थीं दो शादियां
कलाकार सुरेश ने दो शादियां की थीं। पहली शादी कमलेश से हुई थी और दूसरी गुड्डो से। गुड्डो का एक बेटा राजू और बेटी नगीना है। वह कई साल पहले दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। कमलेश के कोई बच्चा नहीं था। उसकी बीमारी से मौत हो चुकी है। सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई नरेश है।
-
आमने-सामने हैं दोनों के घर
आरोपी अजय का घर सुरेश के घर के सामने ही है। आरोपी दिल्ली में रहकर काम करता है। वह करीब बीस दिन पहले ही कुंवरगांव आया था। वह रात घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।

-
कुंवरगांव कस्बे में एक युवक की हत्या हुई है। युवक शादियों में बजने वाले एक बैंड का कलाकार था। इसमें तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है। हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed