फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किसान पर बोरिंग तिपाई गिरी, इलाज के दौरान मौत

Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदैना घंघौसी में शनिवार की शाम खेत पर काम कर रहे किसान सत्यपाल (25) के सिर पर बोरिंग करने को लगी लोहे की तिपाई गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रुदैना घंघौसी निवासी नत्थूलाल मौर्य का 25 वर्षीय पुत्र सत्यपाल शनिवार की शाम अपने खेत पर बोरिंग कराने के लिए तिपाई को लगा रहा था। अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा, इससे तिपाई उसके ऊपर गिर गई। इससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए और हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे बरेली लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवाले वाले उसके शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed