फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

परिजन बोले-चंद्रभान की हुई थी हत्या, पुलिस बना रही हादसा

Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के फरीदापुर में हुई चंद्रभान की मौत को परिवार वाले हत्या ही बता रहे हैं, दूसरी ओर पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है। परिवारवालों का कहना है कि जब चंद्रभान लौटे थे, तब उनके चोट नहीं थी। चारपाई पर सोने के बाद उनकी हत्या हुई। अब पुलिस इसे हादसा बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

22 दिसंबर की सुबह थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी चंद्रभान का शव चारपाई पर रजाई से ढका हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत सिर में चोट लगने से बताई गई। परिवारवालों का कहना था कि चंद्रभान किस समय काम करके भट्ठे से लौटकर आए थे, उन्हें इसका पता नहीं था। वह उस समय भी हत्या का आरोप लगा रहे थे लेकिन पुलिस का कहना था कि चंद्रभान शराब पीने का आदी था। वह भट्ठे से लौटने के दौरान कहीं गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। वह सिर में अंगोछा बांधकर लौटा और सो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, शनिवार को चंद्रभान के भाई निर्बल ने बताया कि यह बात सही है कि चंद्रभान ज्यादा शराब पीता था। उस दिन भी वह शराब के नशे में घर लौटा था। उनकी बेटी मोनिका ने ही चंद्रभान को चारपाई पर लिटाया था। तब न तो वह अंगोछा बांधे थे और न ही उनके सिर में चोट लगी थी। उनको चारपाई पर सोने के बाद चोट मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रथम दृष्टतया यह मामला हादसे का ही लग रहा है। अगर परिवारवाले हत्या की बात कह रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य निकलकर आएंगे। उनके अनुसार कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed