फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महाराष्ट्र के पूना गए छह मजदूर लौटे, एक लापता

Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
पैर में मारी गई चोट दिखाता एक मजदूर। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली इलाके का एक मजदूर पूना (महाराष्ट्र) में लापता हो गया। उसके साथ क्षेत्र के छह मजदूर और गए थे। वे सभी लौट आए हैं। वापस लौटे मजदूरों ने बंधक बनाकर काम कराने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने ठेकेदार के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब आठ माह पहले दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी कल्लू, सुखपाल, राजू और दो अन्य, गांव गढ़ाह निवासी रतनपाल और बदायूं निवासी सूरज एक ठेकेदार के साथ पूना गए थे। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार उन्हें पूना जिले के केड़ गांव ले गया। वहां एक फैक्टरी में काम पर लगा दिया गया। करीब तीन माह तक उनका शोषण किया गया। न तो उन्हें मजदूरी दी गई और न ही उन्हें वापस आने दिया गया। एक प्रकार से उन्हें बंधक बना लिया गया। जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। उनकी यह कोशिश देखकर सभी लोगों को अलग-अलग कर दिया गया। इससे वह टूट गए। हालांकि कुछ दिन पहले कल्लू, सुखपाल, राजू, सूरज और दो अन्य लोग वहां से निकलने में कामयाब रहे लेकिन रतनपाल उन्हें नहीं मिले। उन्हें काफी तलाश भी किया गया लेकिन उनका पता नहीं चला। इस संबंध में रतनपाल के परिवारवालों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
एक तहरीर कोतवाली आई है। क्षेत्र का एक व्यक्ति महाराष्ट्र गया था वहां से लौटकर नहीं आया है। इसमें एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed