{"_id":"61c077490ce1713ce17e3854","slug":"crime-badaun-news-bly469815725","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा शोरूम में चोरी, खेत में मिलीं 25 बैटरी और तीन टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा शोरूम में चोरी, खेत में मिलीं 25 बैटरी और तीन टायर
विज्ञापन
सरसों के खेत में रखे मिले बैटरी और टायर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। दातागंज-बरेली रोड पर स्थित ई-रिक्शा एजेंसी से रविवार रात बैटरी व टायर समेत लाखों का सामान चोरी हो गया। इसमें 25 बैटरी और तीन टायर नजदीक के सरसों के खेत से बरामद हो गए हैं। अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
कस्बा निवासी इरशाद हुसैन की दातागंज-बरेली रोड पर ई-रिक्शा की एजेंसी है। यहां वह ई-रिक्शा के अलावा उनकी बैटरी और वाहनों के टायर भी बेचते हैं। रविवार रात चोरों ने उनकी ई-रिक्शा एजेंसी के ताले तोड़ लिए और एजेंसी से 15 हजार रुपये, 48 बैटरी, 15 टायर और 20 पुरानी बैटरी समेत लाखों का सामान चोरी करके ले गए। सोमवार सुबह इरशाद हुसैन एजेंसी तब उन्हें पता चला कि उनकी एजेंसी में चोरी हो गई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास इलाके में छानबीन शुरू कर दी गई।
कुछ लोग एजेंसी के पीछे खेतों में घुसे तो 25 बैटरी और तीन टायर रखे मिले। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। जिससे पुलिस भी खेत में पहुंच गई। पुलिस ने सामान कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि चोर अन्य सामान ले जाने में कामयाब रहे। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान भी पहुंच गए। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।