{"_id":"61b3a3ea95337e6a792955fd","slug":"crime-badaun-news-bly4688417181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
दुकान में दीवार से एलसीडी चोरी की जानकारी देता दुकानदार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस इलाके में बेखौफ चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते दुकान में घुस गए और लाखों का सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बनेई निवासी आलिम पुत्र नवाब आलम की खेड़ा नवादा में आंवला रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। शुक्रवार सुबह आलिम अपनी दुकान पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर उठाया कि दीवार से एलसीडी गायब देखकर चौंक गए। उनकी दुकान से 10 एलसीडी, सात प्रेस, आठ मिक्सी और गद्दे चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि दुकान में छत का कुछ हिस्सा खुला हुआ है। अभी सीड़ियों पर दरवाजा नहीं लगा है। इससे माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुस गए और उधर से ही दुकान से ये सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब ढाई-तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। उनकी दुकान के आसपास घनी बस्ती है। इससे उन्होंने आसपास के लोगों पर भी चोरी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद