फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चोरों ने आठ दुकानों और एक घर से माल उड़ाया

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं में दुकान में चोरी के बाद फैला सामान। - फोटो : BADAUN
बदायूं। चोरों ने मंगलवार रात दातागंज नगर में सात दुकानों में नकब लगाकर यहां से करीब पांच लाख रुपये का माल समेट लिया। बुधवार सुबह व्यापारियों को चोरी के बारे में पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चोरों ने मंगलवार रात दातागंज में कब्रिस्तान के सामने स्थित आसिफ ऑटो सर्विस, राजीव टायर सर्विस, रीना टायर सर्विस, रेहान बस सर्विस, गुड्डू वेल्डिंग स्टोर और आरिफ पंखा मैकेनिक की दुकानों में एक-एक कर नकब लगा लिया। राजीव की टायर की दुकान से 32 हजार रुपये नकद और तीन टायर चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने गनगोला रोड स्थित गिरीश फार्टिलाइजर की दुकान से डेढ़ लाख नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने अन्य लोगों की दुकानों से लोहे का सामान आदि चोरी कर लिया। अनुमान है कि चोरों ने सात दुकानों से करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी किया है। एक रात में सात दुकानों में नकब लगाकर चोरी के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों में भी रोष है। सीओ प्रेम कुमार थापा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दुकानों में नकब लगाया गया है, लेकिन चोर यहां कुछ खास चोरी नहीं कर सके। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

रुदायन के मंदिर और ओरछी में मेडिकल स्टोर मालिक के घर चोरी
थाना इस्लामनगर के ग्राम नगला बारह के हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने घंटे, बड़ी बैटरी, बक्से में रखा मंदिर का चढा़वा, दानपात्र में रखे रुपए चोरी कर लिए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो कमरे का ताला टुटा हुआ देखकर दंग रह गए। एक दिन पहले ही नई बैटरी लगाई गई थी। सूचना पर पुलिस ने मुआयना किया। वहीं कस्बा रुदायन में शनि मंदिर में पिछले दिनों हुई चोरी भी नहीं खुल सकी है। उधर, स्थानीय गांव शाह सहावर निवाी यशपाल का मेडिकल स्टोर आसफपुर रोड पर घर में ही है। बीती रात वह मेडिकल स्टोर बंद करके सो गए थे। आरोप है कि रात में घुसे चोरों ने घर से सात हजार रुपए, दवाइयां, स्टेबलाइजर समेत काफी सामान चोरी कर लिया। सुबह फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed