{"_id":"61a70cc29d2ebb00397d5171","slug":"crime-badaun-news-bly467814363","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर भाजपा नेता से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर भाजपा नेता से बदसलूकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाने की जवाहरपुरी चौकी के दरोगा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीएस मौर्य से बदसलूकी करने का आरोप है। भाजपा नेता ने एसएसपी ओपी सिंह से शिकायत करते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीएस मौर्य के जानने वालों का ट्रक करीब 15 दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी सिलसिले में बीएस मौर्य मंगलवार शाम के वक्त जवाहरपुरी चौकी पहुंचे थे। चौकी पहुंचने के बाद उन्होंने यहां सब अपना नाम और पार्टी में पद बताया। आरोप है कि इस पर वहां मौजूद दरोगा भड़क गए। भाजपा नेता के मुताबिक उनसे दरोगा ने कुछ और बातें भी कीं जिनसे उनका अपमान हुआ। बीएस मौर्य का कहना है कि पुलिस का व्यवहार जब उनके प्रति ऐसा है तो आम लोगों के प्रति पुलिस के व्यवहार का अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने एसएसपी से रात में ही मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये शिकायत की। साथ ही संबंधित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को भी अवगत करा दिया।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी कोई बात है तो पता करके जांच कराएंगे। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
जिला उपाध्यक्ष ने मुझे जानकारी दी है। उसके आधार पर एसएसपी से बात की जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी का सम्मान सर्वोपरि है। - राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा