{"_id":"61a70cbc12668329b228ce83","slug":"crime-badaun-news-bly4678125145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग। शादी के छह माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव मिल्किया निवासी मनोज ने अपनी बेटी ममता (20) की शादी नौ मई 2021 को मूसाझाग थाने के गांव बजरमैरी के रामाशंकर के साथ की थी। मनोज के पिता रामखिलावन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि ससुराली दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग को लेकर ससुराली ममता को प्रताड़ित करते थे। ममता ने कई बार मायके वालों को भी इस बारे में बताया। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद सोमवार रात ससुरालियों ने ममता की पिटाई की। उसकी हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। मंगलवार सुबह मनोज ने सूचना दी कि ममता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने काफी हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रामखिलावन की तहरीर पर ममता के पति रामाशंकर, देवर बैरिस्टर, ससुर बाबू राम और सास राजबेटी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।