{"_id":"61a52a61594b1c0c833c812e","slug":"crime-badaun-news-bly4677181150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दहेजलोभी पति को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने दहेजलोभी पति को दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक विवाहिता ने दहेल लोभी पति को तलाक दे दिया। पीड़ित ने वकील के जरिए तलाक ए तफवीज का इस्तेमाल कर तलाक दिया।
इस्लामनगर के मोहल्ला फकीरान में रहने वाले एक युवक का निकाह कुछ साल पहले बरेली की युवती से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपती के बीच विवाद हो गया। पीड़ित बरेली के एजाजनगर गौंटिया की रहने वाली है। आरोप है कि उसे पति दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता है। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस वजह से विवाहिता बरेली स्थित अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को उसने बरेली में ही वकील के जरिए पति को तलाक दे दिया। अधिवक्ता जुबैर अहमद के माध्यम से तलाक ए तफवीज का इस्तेमाल करतलाक की प्रक्रिया पूरी की गई। संवाद