फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ककोड़ा मेले में जुआ खेलते बरेली के पांच लोग

Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। ककोड़ा मेले में शुक्रवार रात पांच लोग जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। उनके पास से पुलिस ने करीब 35 हजार रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पांचों जुआरी बरेली के रहने वाले हैं। वह बरेली से जुआ खेलने के इरादे से ही ककोड़ा मेला आए थे। शनिवार दोपहर सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, मेला कोतवाली इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल और कादरचौक एसओ वेदपाल सिंह ककोड़ा मेला में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पूर्वी दिशा में एक तंबू के अंदर जुआ हो रहा था। उसके अंदर से आवाज आ रही थी कि मेरा बादशाह जीत गया कि मेरी बेगम जीत गई। इससे पुलिस ने तंबू को चारो ओर से घेर लिया। उसमें जुआ खेलते पांच लोग पकड़े गए। जबकि कुछ भागने में सफल रहे। पुलिस ने जुए के फड़ से 6800 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए। जबकि पकड़े लोगों की जामा तलाशी में 28500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

उन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपना नाम बरेली के थाना किला के जसौली निवासी जहांगीर आलम, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव धौरा टांडा निवासी तुफैल अहमद, बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर निवासी अंकुर गुप्ता, किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला निवासी अंकुर रस्तोगी और किला क्षेत्र के बड़ा बाजार निवासी मयूर नाम बताए हैं। शनिवार दोपहर पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में शराब बेचते दो पकड़े गए
बदायूं। शुक्रवार रात ककोड़ा मेले में पुलिस की ज्यादा सख्ती रही। पुलिस ने ककोड़ा मेला में बनाए गए बरेली रोड के नजदीक से दो लोगों को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। एसओ कादरचौक वेदपाल सिंह शुक्रवार रात बरेली रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर झोली डालकर खड़े दो लोग दिखाई दिए। जब उन्हें पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से शराब के पौए पकड़े गए। एसओ कादरचौक वेदपाल सिंह ने बताया कि इनमें एक ने अपना नाम रामपाल पुत्र बनवारी निवासी ग्राम कुरऊ थाना सिविल लाइंस और दूसरे ने महेश सागर निवासी रमन्ना तिराहा कोतवाली बताया है। इनमें महेश सागर के पास से 20 और रामपाल से 22 पौए मिले हैं। रामपाल ककोड़ा मेला में अपनी चाट पकौड़ी की दुकान लेकर गया था। वह दुकान के आसपास ही झोली में पौए रखकर बेच रहा था। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शनिवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर रोहित शर्माभी मौजूद रहे। रोहित व उनके साथ मौजूद बरेली मंडल की आबकारी टीम ने मेले में कई जगह तंबुओं की तलाशी ली। बड़े पैमाने पर शराब तस्करी का का कोई मामला नहीं मिल सका। छिटपुट मामलों में शराब पीने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed