फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। शुक्रवार रात दातागंज-बदायूं रोड पर प्रसाद चढ़ाकर लौट रही महिला को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी सावित्री 42 कई साल से अपने मायके में ही रह रहीं थीं। शुक्रवार रात सात बजे करीब सावित्री गांव में ही ब्रहमदेव देव स्थान पर प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहीं थीं। बताते हैं कि वह गांव के नजदीक पहुंचीं थीं कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार वालों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

साइकिल से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन घायल
सहसवान (बदायूं)। सहसवान-इस्लामनगर रोड पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक बाइक सवार साइकिल सवार लोगों से टकरा गए। बताते हैं कि सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी अवसाद 23 और चाहशीरी मोहल्ला निवासी सादाब अपनी विशातखाने की दुकान का सामान खरीदकर चंदौसी से घर लौट रहे थे। उस दौरान बाइक अवसाद चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था लेकिन उसके पीछे बैठा शादाब हेलमेट लगाए थे। रास्ते में शिकारपुर निवासी रामदास और मुकेश अपनी साइकिल लेकर पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। शिकारपुर के नजदीक ही अवसाद की बाइक दोनों लोगों से टकरा गई। इसमें अवसाद की मौत हो गई। जबकि शादाब, रामदास और मुकेश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी सत्यपाल, उनकी पत्नी रेखा देवी और बेटा सूरज बृहस्पतिवार को बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान रोडवेज वर्कशॉप के सामने गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रेखा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed