{"_id":"6197f7e9a03972199937f96c","slug":"crime-badaun-news-bly4666869120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपाठी ने की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपाठी ने की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। स्कूल से लौट रही छात्रा से साथ पढ़ने वाले छात्र ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी छात्र ने चाकू मारकर छात्रा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी नाबालिग है, जो अभी फरार है।
यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है। करीब 14 वर्षीय किशोरी गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी। उसके साथ पढ़ने वाला पंद्रह वर्षीय छात्र भी लौट रहा था। रास्ते में आरोपी छात्र ने छेड़छाड़ की, जिसका छात्रा ने विरोध किया। शोर मचाने आरोपी ने चाकू निकालकर छात्रा पर हमला कर दिया। चाकू छात्रा के चेहरे पर लगा, जिससे वह घायल हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर तमाम लोग जमा हो गए। मगर तब तक आरोपी छात्र मौके से भाग गया। छात्रा ने घर लौटने पर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिवार वाले छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस मामले में परिवार वालों ने जो तहरीर दी है। उसके अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली