फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपियों के घर की चम्मच-थाली तक कुर्क

Mon, 15 Nov 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। कस्बे में किशोरी की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के घर से चम्मच, थाली, लोटा, चारपाई तक कुर्क कर ली। इसमें नामजद दो आरोपी न्यायालय में पेश हो गए थे लेकिन दो आरोपी मां-बेटी पेश नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मामला 30 अगस्त 2020 का है। कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी जवाहर का कहना था कि करीब बीस दिन पहले उनके पड़ोसी शिवराज का लोटा बंदर उठा ले गया था। इससे शिवराज और उसके परिवार वाले जवाहर पर शक कर रहे थे। उनका आरोप था कि लोटा जवाहर के घर में हैं। इसी बात को लेकर 30 अगस्त की शाम शिवराज, बेटे रूपकिशोर, बेटी पूनम और पत्नी जनता उर्फ जानकी ने उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने गालीगलौज की। फिर उनके परिवारवालों के साथ मारपीट की। इसमें उनकी पत्नी और बेटी शोभा को गंभीर चोटें आईं थीं। परिवार वाले शोभा को जिला अस्पताल ले गए थे जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। तीन दिन बाद दो सितंबर को शोभा की मौत हो गई थी। इस मामले में जवाहर ने शिवराज, रूपकिशोर, पूनम और जनता उर्फ जानकी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें शिवराज और रूपकिशोर को न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन पूनम और जनता उर्फ जानकी तब से फरार चल रहे थे। इससे न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आरोपियों के घर पहुंच कर बक्सा, बाल्टी, चमचा, गिलास, कटोरी, थाली, चम्मच, परात, जग, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, सिलिंडर, लिहाफ, कड़ाही, चारपाई आदि समेत करीब आठ हजार रुपये का सामान कुर्क कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed