फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खाद की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 07 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली। चौकी पुलिस की लगातार निष्क्रियता के चलते चोरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात पुलिस से बेखौफ चोरों ने नगर में एक खाद की दुकान में नकब लगाकर तीन लाख रुपये की कीटनाशक दवाइयां और तीस हजार की नकदी निकाल ली। चोर दो कैमरे भी तोड़कर ले गए।
विज्ञापन

दबतोरी रोड पर सुरेंद्र शर्मा की खाद की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगाकर तीन लाख रुपये की दवाइयां, तीस हजार की नकदी, दो कैमरे निकाल लिए। इतना ही नहीं चोर एलसीडी तोड़कर अंदर के पुर्जे ले गए। सुरेंद्र शर्मा ने शनिवार को जब दुकान खोली तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। यह देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। यहां बता दें कि शनिवार को ही चोरों ने चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित संविलियन विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर हजारों के बर्तन चोरी कर लिए थे। एक साल पहले दबतोरी रोड पर चोरों ने श्रीपाल सिंह की सीमेंट की दुकान में नकब लगाकर लाखों के कीटनाशक निकाल लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed