{"_id":"6186d23c014ec240616b44c1","slug":"crime-badaun-news-bly465280171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक के छात्र ने कुबूला जुर्म, कहा- प्रेमिका ने साथ चलने को कहा तो मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक के छात्र ने कुबूला जुर्म, कहा- प्रेमिका ने साथ चलने को कहा तो मार डाला
विज्ञापन
आरोपी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/अलापुर। अलापुर थाना क्षेत्र में दिवाली की रात घर से निकली युवती की हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी पॉलिटेक्निक का छात्र निकला। उसने एसएसपी के सामने प्रेमिका की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। कहा कि वह गर्भवती हो गई थी। साथ ले चलने या गोली मारने को कह रही थी। उसने गोली मारकर हत्या कर दी।
अलापुर के एक गांव की निवासी 20 वर्षीय युवती दिवाली की रात लापता हो गई थी। शुक्रवार दोपहर उसकी लाश अमरूद के बाग में मिली। उसे गोली मारी गई थी। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस को शव के पास से मोबाइल, जेवर, बैंक पासबुक व आधारकार्ड मिला था। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने संदेह जताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग हो सकता है। पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने नजदीकी गांव निवासी पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष के छात्र भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया।
भूपेंद्र ने बताया कि युवती से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों की ननिहाल कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव में है। वहां से मेलजोल शुरू हुआ था। वह दिवाली की रात उससे मिलने आई थी। युवती ने उससे साफ कहा कि वह अपने घर में नहीं रह सकती। वह गर्भवती हो चुकी है और परिवार वाले उसे टोकने लगे हैं। वह उसे अपने साथ ले चले और शादी कर ले। छात्र ने बताया कि वह उस वक्त प्रेमिका को साथ ले जाने की स्थिति में नहीं था। तब वह जिद पकड़ गई। बोली कि या तो उसे साथ ले चले वर्ना गोली मार दे। इस पर भूपेंद्र ने अपने पास मौजूद तमंचे से उसे गोली मार दी। पहली गोली मारने के बाद वह तड़पने लगी तो वह उसका दर्द नहीं देख सका। फिर उसे एक और गोली मार दी। इससे उसका शरीर शांत हो गया तो वह चला गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व खोखे भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
-
भ्रूण हत्या की धारा भी बढ़ेगी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती साढ़े चार महीने की गर्भवती निकली है। उसके पेट से भ्रूण बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। संवाद