{"_id":"61857cb370b8ae5d3b42ccc8","slug":"crime-badaun-news-bly465191112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा प्रेमिका को ले गया, लड़की वालों ने मां को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा प्रेमिका को ले गया, लड़की वालों ने मां को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक कुछ दिन पहले पड़ोस की लड़की को ले गया। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर लड़की के परिवार ने लड़के की मां को बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया। तहरीर मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर अपनी देवरानी की बेटी के साथ गांव के देव स्थान पर पूजा करने गई थी। आरोप है कि उसी समय गांव के कुछ लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वह महिला को पीटते हुए अपने घर ले गए। वहीं उसको बंधक बनाकर डाल लिया। फिर लात घूंसों से उसकी पिटाई लगाई और लोहे की रॉड से हाथ पैरों को दागा। महिला के मुताबिक किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दे दी। पुलिस गांव पहुंची गई। उसके बाद महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। महिला का कहना है कि उसका बेटा एक लड़की को ले गया है। इसी वजह से आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बिसौली पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की बात कही है। संवाद