फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

युवती की गोली मारकर हत्या, बाग में शव फेंका

Sat, 06 Nov 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर अमरूद के बाग में पड़ा मिला। उसके नजदीक से आधार कार्ड, चांदी की पायल और मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

21 वर्षीय युवती अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। वह दो बहनों में छोटी थी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवारवालों के मुताबिक रात नौ बजे युवती ने घर में दिवाली के दीये जलाए थे। श्री लक्ष्मी गणेश जी की पूजा भी की थी। रात दस बजे अचानक युवती घर से लापता हो गई। उसके बाद परिवारवालों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। परिवार वाले तमाम रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ उसे तलाश करते रहे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव से करीब डेढ़ किमी दूर बिलहरी और मोहनपुर के बीच अमरूद के बाग में युवती का शव पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव के नजदीक मिले आधार कार्ड को देखकर उसके परिवारवालों को सूचना दी। इससे परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस को लाश के नजदीक चांदी का खंडुआ, मोबाइल और एक पायल पड़ी मिली। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और दातागंज सीओ प्रेम कुमार थापा पहुंच गए। पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के सिर में दो गोलियां मारी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कॉल डिटेल से होगा खुलासा, किसके बुलाने पर गई थी युवती
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में गोली मारकर की गई युवती की हत्या के मामले में अब तक ये पता नहीं चला है कि आखिर उसकी किसने हत्या की है लेकिन पुलिस यह अनुमान जरूर लगा रही है कि उसे फोन करके बुलाया गया था। युवती अपने घर से सोने-चांदी के जेवर और 88 हजार रुपये लेकर भी गई थी। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा कॉल डिटेल के आधार पर होगा।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती दो बहनों में छोटी थी। उसका कोई भाई नहीं है। पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में रुपये पैसे का हिसाब किताब वही रखती थी। परिवारवालों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। युवती को बृहस्पतिवार रात फोन करके बुलाया गया। युवती अपने घर से सोने-चांदी के जेवर और 88 हजार रुपये भी गईस लेकिन जहां उसका शव मिला वहां बस एक खडुआ, एक पायल और एक मोबाइल पड़ा था। पुलिस मान रही है कि शायद युवती कहीं जाने की कोशिश में थी। ऐसे में प्रथम दृष्टतया मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सच्चाई क्या है, इसका पता तो कॉल डिटेल और पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा।
-
दुष्कर्म के अंदेशे को लेकर भी पुलिस कर रही जांच
अमरूद के बाग में युवती का शव जिस अवस्था में पड़ा मिला, उससे यह नहीं लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ लेकिन पुलिस इस बिंदु को लेकर भी जांच कर रही है। इससे पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान सैंपल की स्लाइड बनाकर जांच कराने की भी मांग की है।
-
पूरी तैयारी से आए थे हत्यारे
युवती की हत्या में हत्यारों का असल मकसद क्या था ये तो खुलासे के बाद ही पता चलेगा लेकिन यह जरूर माना जा रहा है कि हत्यारे पूरी योजना के साथ आए थे। इससे उन्होंने युवती को एक नहीं दो गोलियां मारीं। एक गोली उसके सिर और दूसरी गोली उसके सीने पर मारी गई।
-
बाग में लकड़ियां बीनने गए थे बच्चे, तब हुई जानकारी
शुक्रवार सुबह गांव के नजदीक अमरूद के बाग में कुछ बच्चे लकड़ियां बीनने गए थे। उन्होंने ही युवती का शव पड़ा देखा था। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। इससे गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उसके बाद पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
-
एसएसपी ने गठित कीं तीन टीमें
युवती की हत्या के मामले में जांच को एसएसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। एक टीम में अलापुर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, दूसरी टीम में स्वॉट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और तीसरी सर्विलांस टीम लगाई गई है। मौके पर फोरेंसिंक टीम भेजकर भी मामले की जांच कराई गई है।

--
अलापुर थाना क्षेत्र में बिलहरी के नजदीक अमरूद के बाग में युवती का शव पड़ा मिला है। उसको दो गोलियां मारी गई हैं। परिवार वाले कह रहे हैं कि वह एक युवक से बात करती थी। इसके आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर ली है। जो सच्चाई निकलकर सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed